शिक्षा में भारतीयता के ध्वजवाहक माननीय दीनानाथ बत्रा जी की अनन्त यात्रा
आदरणीय दीनानाथ बत्रा जी का जन्म 05 मार्च 1930 को डेरा गाजीखान में हुआ था जो अब वर्तमान पाकिस्तान में है। लाहौर विश्वविद्यालय में पढ़ाई के बाद उन्होंने अध्यापन कार्य शुरू किया। कुरुक्षेत्र के श्रीमद भागवत गीता कॉलेज में प्रधानाचार्य भी रहे। आदरणीय बत्रा जी 'शिक्षा बचाओ आंदोलन समिति' के माध्यम से शिक्षा में बदलाव के आंदोलन के ध्वजवाहक रहे । वे 1955 से 1965 डी.ए.वी. विद्यालय डेराबस्सी पंजाब तथा गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र में सन् 1965 से 1990 तक प्राचार्य रहे। उन्होंने हरियाणा शिक्षा बोर्ड की पाठ्य योजना, दिल्ली शिक्षा बोर्ड, दिल्ली शिक्षा कोड समिति, दिल्ली नैतिक-शिक्षा समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। हरियाणा अध्यापक संघ के महामंत्री के रूप में कार्य किया। अखिल भारतीय हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। विद्या भारती अखिल भारतीया शिक्षण-संस्थान के राष्ट्रीय संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री तथा उपाध्यक्ष रहे, विद्याभारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा के सुधार हेतु सतत प्रयासरत रहे । वे पंचनद शोध-संस्थान के निदेशक एवं...