संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कर्नाटक हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: RSS शाखाओं पर बैन हटने से संवैधानिक अधिकारों की जीत!

चित्र
नमस्ते! मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का एक स्वयंसेवक हूँ, और आज मैं बेहद राहत और संतोष महसूस कर रहा हूँ। पिछले कुछ दिनों से हम सब एक अजीब से असमंजस और चिंता में थे। कर्नाटक सरकार ने एक ऐसा आदेश जारी किया, जिसने सीधे तौर पर हमारे संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार करने की कोशिश की। हमारी हर दिन लगने वाली शाखा, जहाँ हम देश और समाज की भलाई के लिए एकजुट होते हैं, जहाँ हम शांतिपूर्ण तरीके से शारीरिक और बौद्धिक अभ्यास करते हैं, उस पर रोक लगाने का प्रयास किया गया। क्या देश में 10 से अधिक लोगों का शांतिपूर्ण तरीके से एक जगह इकट्ठा होना भी अब 'अपराध' हो गया है? क्या सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और मैदानों पर देश-सेवा की बात करना, खेल खेलना और साथ मिलकर बैठना प्रतिबंधित हो सकता है? यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि कुछ राजनीतिक हित साधने के लिए हमारी वर्षों पुरानी, नितांत शांतिपूर्ण गतिविधियों को निशाना बनाया गया। हमारी आरएसएस शाखाएँ कोई राजनीतिक अखाड़ा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की पाठशालाएँ हैं। हम हमेशा से ही कानून का सम्मान करते आए हैं और अपनी गतिविधियाँ पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके...

गोवर्धन पूजा: पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और दायित्व बोध का अद्भुत संदेश

चित्र
गोवर्धन पूजा: पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और दायित्व बोध का अद्भुत संदेश भारतीय वाड्मय में प्रत्येक तीज त्यौहार और परंपरा प्रकृति, समाज तथा मानवीय मनोविज्ञान के गहन अनुसंधान पर आधारित है। दीपोत्सव की पाँच दिवसीय त्यौहार श्रृंखला में चौथे दिन, दीपावली के ठीक अगले दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट का आयोजन होता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित है और इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय दायित्व बोध का अद्भुत संदेश निहित है। पूजा का विधान और गौ-संरक्षण का संदेश परंपरानुसार, इस दिन घर की महिलाएँ प्रातःकाल गाय के ताज़े गोबर से पर्वत के आकार का एक छोटा प्रतीक बनाती हैं और उसे सजाकर पूजन करती हैं। वहीं, परिवार के सभी पुरुष गाय सहित सभी पालतू पशुओं का श्रृंगार करते हैं। पशुओं को सम्मान देने के लिए उनके गले में घंटियों की माला तथा शरीर पर रंग-बिरंगी आकृतियाँ बनाई जाती हैं। गाय की विशेष पूजा और आरती उतारी जाती है। गोवर्धन के प्रतीक के लिए गाय के गोबर का चुनाव गौ-संरक्षण के साथ-साथ जैविक खाद और वैकल्पिक ऊर्जा (जैसे सोलर ऊर्जा) के महत्...

दीपोत्सव अर्थात आत्मदीपो भवः अंधकार के साथ अज्ञान से मुक्ति का पर्व भी है दीपावली

चित्र
दीपोत्सव अर्थात आत्मदीपो भवः अंधकार के साथ अज्ञान से मुक्ति का पर्व भी है दीपावली  सनातन परंपरा में दीपावली सबसे बड़ा त्यौहार है। यह सुख समृद्धि, अंधकार और अज्ञान से मुक्ति के साथ आत्मा के आनंद का पर्व है। आत्मा के आनंद केलिये व्यक्ति को अविद्या के आवरण से मुक्त होकर अपने लिये स्वयं प्रकाशदीप बनना होता है। इसी का अभ्यास है दीपोत्सव और इसके आयोजन का विधान। भारतीय परंपरा में कोई भी तीज त्यौहार या उत्सव साधारण नहीं होते। वे पर्याप्त शोध और अनुसंधान के बाद निर्धारित किये गये हैं। इनमें व्यक्ति निर्माण, कुटुम्ब समन्वय, समाज उत्थान और राष्ट्र निर्माण का संकल्प होता है। यही भाव दीपोत्सव में है। दीपावली केलिये तिथि निर्धारण से लेकर इसके आयोजन विधान सबमें गहरे संदेश हैं। ये संदेश बहुआयामी हैं। पहला संदेश अपने व्यक्तित्व को अति उन्नत बनाने का है। व्यक्तित्व की यह उन्नति समग्र रूप से होनी चाहिए। शारीरिक, मानसिक आर्थिक और आत्मिक भी। दूसरा परिवार कुटुम्ब और समाज के बीच समन्वय हो। तीसरा प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन और राष्ट्र की समृद्धि भी इस त्यौहार में निहित है।  दीपावली पर प...