संदेश

नशा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नया साल, नई उम्मीदें और पुराने सबक: सावधानी ही सुरक्षा है

चित्र
नया साल, नई उम्मीदें और पुराने सबक: सावधानी ही सुरक्षा है। मनमोहन पुरोहित (मनुमहाराज)           चित्र साभार गूगल साल का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है, और पूरा देश नए साल के स्वागत के लिए तैयार है। हर कोई अपने तरीके से इस उत्सव को खास बनाने की कोशिश में जुटा है। नदियों, झीलों, समुद्र के किनारे और पहाड़ों के पर्यटन स्थलों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। बड़े शहरों के बार, होटल और रेस्टोरेंट सज-धजकर मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार हैं। लेकिन इस उमंग और उत्साह के बीच, यह याद रखना बेहद जरूरी है कि हर साल यह जश्न कई परिवारों के लिए जीवनभर का दुख बन जाता है। पिछले साल, सौ से अधिक युवाओं ने अपने घर लौटने की उम्मीद के साथ पार्टी की थी, लेकिन वे कभी वापस नहीं आए। कुछ सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हुए, तो कुछ नशे में हुए झगड़ों में अपनी जान गंवा बैठे। इससे भी अधिक भयावह थे बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले, जिन्होंने बेटियों की अस्मिता और उनके परिवारों की खुशियों को छीन लिया। वीर बाल दिवस, यह भी पढ़ें           चित्र साभार गूगल उत्सव की ...