प्रयागराज महाकुंभ 2025: ‘एक थैला, एक थाली’ अभियान ने दिया हरित और स्वच्छ कुंभ का संदेश
प्रयागराज महाकुंभ 2025: ‘एक थैला, एक थाली’ अभियान ने दिया हरित और स्वच्छ कुंभ का संदेश — विशेष रिपोर्ट प्रयागराज महाकुंभ 2025 का नजारा इस बार कुछ अलग था। हर ओर आस्था की लहरें थीं, लेकिन उनके साथ बहने वाले प्लास्टिक और डिस्पोजेबल कचरे की मात्रा नगण्य थी। यह बदलाव आया ‘एक थैला, एक थाली’ अभियान से, जिसने इस विशाल आयोजन को हरित और स्वच्छ बनाने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की। प्रयागराज महाकुंभ 2025 ने न केवल आध्यात्मिक आस्था और भव्यता की परंपरा को बनाए रखा, बल्कि इस बार एक अनोखी सामाजिक एवं पर्यावरणीय क्रांति का साक्षी भी बना। ‘एक थैला, एक थाली’ अभियान ने इसे विशुद्ध धार्मिक आयोजन से आगे बढ़ाकर पर्यावरणीय जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का उत्सव बना दिया। स्वयंसेवी प्रयास से शून्य बजट पर असाधारण उपलब्धि समुदाय की भागीदारी और संगठनों के समर्पण से इस अभियान को बिना किसी सरकारी बजट के सफलतापूर्वक संचालित किया गया। 43 राज्यों में फैले 7,258 संग्रहण केंद्रों के माध्यम से 2,241 संगठनों ने इस अभियान को मजबूती दी। इस पहल से 14.17 लाख स्टील की थालियां, 13.46 लाख कपड़े क...