सऊदी का भारत को दीपावली गिफ्ट




सऊदी अरब ने भारत को दीपावली का सबसे शानदार उपहार दे दिया है। इस उपहार को लेकर सारी दुनिया हैरानी में पड़ गई है। यह भारत की कूटनीतिक विजय की श्रंखला की एक और कड़ी है।

दरअसल सऊदी ने पाकिस्तान द्वारा कब्जाए गए कश्मीर (POK) और गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान के नक्शे से हटा दिया है।

इस नक्शे को लेकर भारत में बहुत प्रसन्नता है। लेकिन पड़ोसी देश इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस नक्शे को लेकर POK कार्यकर्ता अमजद अयूब मिर्जा ने ट्वीट पर नक्शे की तस्वीर भी ट्वीट की है।

सऊदी अरब ने 21-22 नवंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के तहत बैंकनोट पर प्रदर्शित विश्व मानचित्र में गिलगित-बाल्टिस्तान और कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्सों के रूप में नहीं दिखाया है। यह नक्शा पाकिस्तान के अपमान रूप में सऊदी ने पेश किया है।


जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व में भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव पर आपत्ति जताई थी। इसी तरह से पाक अक्सर हर मंच पर कश्मीर मुद्दा उठाता है। लेकिन हर बार भारत की सरकार एक ही बात कहती है कि-

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, तथाकथित गिलगित और बाल्टिस्तान सहित, भारत का एक अभिन्न हिस्सा हैं।

पाकिस्तान सरकार ने इस पर कड़ा विरोध जताया था। सऊदी ने पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी है।



तस्वीर पर अमजद अयूब मिर्जा ने कैप्शन में लिखा कि भारत के लिए सऊदी अरब का दिवाली तोहफा- पाकिस्तान के नक्शे से गिलगित-बाल्टिस्तान और कश्मीर को हटाया है।



टिप्पणियाँ

  1. इस ब्लॉग की अन्य पोस्ट के बारे में भी अपना कमेंट दें

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तो भारत का हिस्सा बताया है,या अलग ही कोई देश घोषित करने के लिए ऐसा किया गया?

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जलते पुस्तकालय, जलती सभ्यताएं

करपात्री महाराज ने इंदिरा गांधी को क्यों श्राप दिया?

संघ नींव में विसर्जित पुष्प भाग १