हिंदी दिवस 2022

आओ हम सब मिलकर के, एक अनोखा प्रण करें।
जब भी बोलें हिंदी बोलें, लिखे तो हिंदी प्रयोग करें।।
निज भाषा ही प्यारी भाषा, पर भाषा को त्याज्य करें।
इंग्लिश जर्मन फ्रेंच अरेबिक, सब पर हिंदी ग्राह्य करें।। आओ।।
अपनी माता मातृभूमि और, मातृ भाषा का मान करें।
मान करें सम्मान करें बस, हिंदी में ही बात करें।।आओ।।
हिंदी सोना हिंदी जगना, हिंदी का व्यापार करें।
हिंदी के कंधों पर चढ़कर, विश्व गुरु हुंकार करें।।आओ।।
निज भाषा सम्मान बढ़ाती, निज भाषा हम गर्व करें।
निज की निजता निज भाषा में, निज विवेक विचार करें।।आओ।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

16 दिसंबर 1971: भारत का विजय दिवस कैसे तेरह दिन में टूट गया पाकिस्तान

"बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: इतिहास की गलतियों से सबक लेने का समय"

सिंध और बंगाल के लिए स्वायत्त हिंदू अल्पसंख्यक परिक्षेत्र की आवश्यकता