संदेश

मई 17, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजनीति का यह 'शॉर्टकट' कहीं देश के लिए 'डेड एंड' न बन जाए!

चित्र
राजनीति का यह 'शॉर्टकट' कहीं देश के लिए 'डेड एंड' न बन जाए! आज हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहाँ राजनीति में तात्कालिक लाभ, वोट बैंक और क्षेत्रीय अस्मिता के नाम पर देश की संप्रभुता को दांव पर लगाने से भी गुरेज़ नहीं किया जा रहा है। हाल ही में देश के एक ज़िम्मेदार राज्य के संवैधानिक शीर्ष पद (मुख्यमंत्री) पर बैठे व्यक्ति द्वारा एक प्रतिबंधित संगठन के मुखिया को सार्वजनिक रूप से श्रद्धांजलि दिया जाना बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक है। यह केवल एक राजनीतिक घटना नहीं है, बल्कि एक बेहद खतरनाक और गलत परंपरा की शुरुआत है, जिसे यदि आज नहीं टोका गया, तो इसके परिणाम पूरे देश को भुगतने होंगे। क्षेत्रीय अस्मिता या राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़? हमारा देश विविधताओं से भरा है। हर राज्य की अपनी भाषा, संस्कृति और भावनाएँ हैं, जिनका सम्मान होना ही चाहिए। लेकिन क्या क्षेत्रीय अस्मिता का दायरा देश की संप्रभुता और कानून से भी बड़ा हो सकता है? जिस संगठन (LTTE) को भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जघन्य हत्या और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए ख़तरा मानते हुए कानूनन प्रतिब...