संदेश

अप्रैल 19, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संबलन का वास्तविक अर्थ: कक्षा में बदलाव, न कि केवल रिपोर्ट में

चित्र
संबलन का वास्तविक अर्थ: कक्षा में बदलाव, न कि केवल रिपोर्ट में आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सांसी बस्ती (फलोदी शहर की पिछड़ी बस्ती) में मासिक संबलन के दौरान एक ऐसा अनुभव सामने आया, जिसने स्पष्ट कर दिया कि संबलन और निरीक्षण में कितना बड़ा अंतर है। यह विद्यालय मेरे UCEEO क्षेत्र में आता है। विद्यालय में कुल नामांकन 42 छात्र है और 3 शिक्षक कार्यरत हैं। कक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति निरीक्षण के दौरान कक्षा 1, 2, 3, 4 और 5 के कुल 15 बच्चे एक साथ एक ही कक्षा में बैठे पाए गए। स्पष्ट रूप से कक्षा व्यवस्था अस्त-व्यस्त थी। यहाँ एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया— मल्टी ग्रेड होना स्वयं में समस्या नहीं है, समस्या यह है कि जब 3 शिक्षक उपलब्ध हैं, तो कम से कम 3 अलग-अलग समूहों में कक्षाएं संचालित की जानी चाहिए थीं। परंतु ऐसा नहीं किया गया। यह स्पष्ट रूप से शिक्षकों के स्तर पर कार्य निष्पादन की कमी को दर्शाता है। संबलन या केवल औपचारिकता? सामान्यतः संबलनकर्ता अधिकारी शाला संबलन एप में जानकारी भरकर अपना लक्ष्य पूरा कर लेते हैं। मैं भी ऐसा कर सकता था— डेटा भरता, रिपोर्ट अपलोड करता और आगे बढ़ ज...